
रिपोर्ट- सौरभ कुमार/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, ऋषिकेश
ऋषिकेश पीपीएन । उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया की ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मायाकुंड केवला आनंद चौक मे 32 वर्षों से चली आ रही बंगाल की प्रसिद्ध मां काली पुजा महोत्सव मे पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जाने का अवसर प्राप्त हुआ ।

खरोला ने कहा की हिंदू धर्म में मां काली का प्रमुख स्थान है। काली का अर्थ है “समय” और “काल” ऐसा माना जाता है कि इनकी उत्पत्ति समय और काल से पापियों के नाश के लिए हुई थी। काली समिति द्वारा 32 वर्षो से किये गए सफल कार्यक्रम के लिए समिति के समस्त सदस्य बधाई के पात्र है । समिति द्वारा किए गए स्वागत एवं सम्मान के लिए उनका हृदय से धन्यवाद किया ।
खरोला ने कहा की कोरोना माहामरी के बीच लोगो में त्योहारों को मनाने का उत्साह बहुत कम हो गया था , परन्तु अब पुनः वही उत्साह लौट आ रहा है , वे माँ काली से भक्तिभाव से प्रार्थना करते है की समस्त देशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि व शांति हमेशा बनी रहे । इस दौरान अध्यक्ष तपन मंडल , उपाध्यक्ष शुभाशीष विश्वास ,कोषाध्यक्ष गोपाल मंडल , सचिव अजय कुमार दास ,सह सचिव अरविंद कुमार , पुजारी भोला गोस्वामी जी, पूर्व अध्यक्ष धनीराम मंडल ,उत्तम कुमार दास ,राजीव अग्रवाल , रतन राय ,अर्जुन शाह , श्याम सुंदर अग्रवाल, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।