Spread the love

संवाददाता-हरिराज सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया

हीमपुर दीपा बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )-थाना क्षेत्र के गंगा तटीय खादर के बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम चांदपुर हिमांशु वर्मा व तहसीलदार चांदपुर ने दौरा किया।एसडीएम ने कहा कि जो गांव के घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं या आने वाले हैं वह अपना सामान सुरक्षित जगह पर पहुंचाएं। प्रशासन आपकी सुरक्षा में तत्पर है। गंगा का जलस्तर अभी बढ़ ही रहा है और पता नहीं अभी कितना बढ़ें। सभी लोग सुरक्षित रहें।आपको बता दें कि गंगा का पानी सलेमपुर से आगे जलीलपुर- छाछरी मोड़ मार्ग पर उतर रहा है जिससे सड़क टूट गई है जिस कारण से यातायात में भी गंगा का पानी बाधा बना है। बाढ में सलेमपुर खादर के कुछ घर आ गए हैं। और कुछ घरों के पास को पानी तीव्र गति से चल रहा है।दौरे के समय एसडीएम चांदपुर,हिमांशु वर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार, सचिव , लेखपाल, ग्राम प्रधान भीष्म सिंह सैनी व ग्रामीण मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद