Spread the love

संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज राजा का ताजपुर की आदर्श रामलीला में भगवान श्री राम के राज तिलक का भव्य मंचन हुआ ताजपुर आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, उपाध्यक्ष धर्मअवतार वर्मा, सचिव नीरज यादव ,कोषाध्यक्ष सरदार सत्येंद्र सिंह गुजराल , उपकोषाध्यक्ष सुमित शर्मा ,ऑडिटर सतीश यादव, मंच संचालक वरिष्ठ पत्रकार कमलजीत सिंह नूर ,टिल्लू त्यागी, परिपाटी न्यूज़ के ब्लॉक प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार तोमर ने भगवान श्री राम की आरती करके राजतिलक के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया रामलीला के कलाकारों ने बहुत ही अच्छे ढंग सेराजतिलक का मंचन किया इस अवसर पर रामलीला देखने पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने भी इस अवसर पर भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद