
संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)– वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रांतीय अध्यक्ष आयुर्वेद औषधि परिषद डॉ० दिग्विजय सिंह चौहान ने ताजपुर की आदर्श रामलीला मंचन में राम सीता विवाह मंचन का शुभारंभ फीता काटकर व आरती कर किया इस अवसर पर डॉ० दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि भगवान राम का

जीवन आदर्श हम सभी को अपनाना चाहिए और भगवान श्री राम ने जिस प्रकार से आसुरी शक्तियों का विनाश कर राम राज्य की स्थापना की थी हमें भी उन्हीं आदर्शों पर चलना चाहिए इस अवसर पर डा० दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि हिंदू समाज में कुछ परंपराएं पाश्चात्य संस्कृति की प्रभावी हो चुकी है और हम अपनी भारतीय एवं सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को अपने बच्चों को सनातन संस्कृति रामायण गीता एवं वेदों का ज्ञान देना होगा तभी जाकर के हम भारत को विश्व गुरु बना सकेंगे इस अवसर पर आदर्श रामलीला कमेटी ताजपुर के समस्त पदाधिकारी गण व सैकड़ों श्रद्धालु दर्शक उपस्थित रहे।