Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आदर्श रामलीला के झंडे का उद्घाटन कृष्ण मंदिर में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री सुरेश कुमार सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया रामलीला झंडे का जुलूस चौक बाजार ताजपुर, आर जी एन पी इंटर कॉलेज, बस स्टैंड से होता हुआ दशहरे वाले बाग में जाकर संपन्न हुआ जुलूस में झंडे को

लेकर कुवंर आकाश रिक्ख चल रहे थे और साथ में अखाड़ा के खिलाड़ियों ने भी अपने करतब दिखाए और झंडे के साथ साथ चल रहे थे इसी दौरान ताजपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार ,एसआई विनीत कुमार, भारी पुलिस बल के साथ झंडे के पीछे पीछे चल रहे थे झंडा के उपरांत ही अमावस्या के दिन से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा ताजपुर की आदर्श रामलीला की भाईचारे की मिसाल पूरे प्रदेश में दी जाती है यहां पर सभी धर्मों के लोग एक साथ रामलीला देखते हैं और आसपास के गांवों के लोग भी रामलीला देखने पहुंचते हैं और इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री सुरेश कुमार सैनी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, सरदार कमलजीत सिंह नूर, बाबूराम शर्मा ,सुमित शर्मा ,सतविंदर सिंह गुजराल भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कुमार कश्यप, वीरेंद्र कुमार शर्मा, धर्मअवतार वर्मा, शादी राम सैनी, कुवंर आकाश रिक्ख, सत्येंद्र कुमार आर्य, जितेंद्र कुमार आर्य आदि मौजूद रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद