पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने किया हरिपुर कला निवासी छात्र हर्षित पोखरियाल का सम्मानित किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण द्वारा हरिपुर कला निवासी मेधावी छात्र हर्षित पोखरियाल को सम्मानित किया गया ।जिन्होंने जेईई मेंस में 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उत्तराखंड का नाम रोशन किया है
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा गौरव का विषय है कि हमारे क्षेत्र के छात्र ने बड़ी लगन वह मेहनत से जेईई मेंस में 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं जो जो कि अन्य छात्रों को प्रेरणा देते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे मेधावी छात्रों को सम्मान करने का सौभाग्य मिल रहा है। प्रदेश में होनहार छात्रों की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें सही मार्गदर्शन और उच्चित शिक्षा देने की जरूरत है। मैं छात्र हर्षित पोखरियाल के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।
छात्र हर्षित पोखरियाल ने कहा है कि वह एनडीए की तैयारी भी कर रहे हैं और वहां अफसर बनना चाहते हैं जिसके लिए वह काफी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर रहे हैं और परीक्षा दे रहे हैं।

हर्षित के पिता बृजेश पोखरियाल ने बताया कि हमारे लिए काफी हर्ष का विषय है कि पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण ने पुत्र हर्षित को सम्मानित किया है।
हर्षित काफी मेहनत करता है एक दृढ़ निश्चय के साथ पढ़ाई कर रहा है निश्चिती वह अपने लक्ष्य में जरूर कामयाब होगा। हर्षित के दादा जी स्व०श्री गोविंद राम पोखरियाल जी स्वामी सत्यामित्रानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक थे और वही आज उनके पिताजी हेड क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं।
इस मौके पर छात्र के पिता बृजेश पोखरियाल, प्रेम लाल शर्मा, बर्फ़ सिंह पोखरियाल,सतीश रावत, आशा सिंह चौहान, सोहन लाल रतूड़ी,
मुकेश मनोरी, अजय मिश्रा, संजय रावत ,जय प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित थे।