Spread the love

संवादाता:- विक्रमजीत सिंह परिपाटी न्यूज़ हरिद्वार

हरिद्वार पीपीएन:-September 20, 2021अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। उनका शव अल्लापुर बाघंबरी गद्दी स्थित कमरे से बरामद किया गया है। आईजी केपी सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह हत्या है या आत्महत्या, इसके पीछे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस सूचना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। उनका शव एक पंखे से लटकता हुआ मिला है और पुलिस को कमरे के दरवाजे भी चारों तरफ से बंद मिले हैं। इन्हीं कुछ बातों को ध्यान में रखकर इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्णय पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अखाड़ों समेत साधु संतों में शोक की लहर है। यूपी के प्रयागराज में हुई नरेंद्र गिरी महाराज की संदिग्ध मौत।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *