Spread the love

संवादाता:- बिक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-आशीर्वाद जन यात्रा के तहत भगवानपुर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एव पूर्व ब्लाक प्रमुख कालीराम राकेश का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने लिया आशीर्वाद और मुख्यमंत्री जी ने जनसभा को किया संबोधित, मुख्यअतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वह प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार स्वामी जगदीश्वरानंद, धन सिंह रावत को गदा,तलवार, व फूलों की वर्षा से पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने किया भव्य स्वागतभगवानपुर भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत भगवानपुर रविदास मंदिर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय श्री कलीराम राकेश जी लिया आशीर्वाद पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश ने मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी जी को गदा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को तलवार कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद को तलवार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को स्मृति चिन्ह देकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश एवं हजारों की तादाद में समर्थकों ने फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा के आशीर्वाद यात्रा के कार्यकर्ताओं के लिए जोश उत्पन्न हो रहा है

वही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा आशीर्वाद यात्रा से 2022 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय हो चुका है और पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश जी के प्रस्ताव खेलड़ी से सिकरोड़ा मार्ग एवं हाईवे से खूबबन पुर मार्ग बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंच के माध्यम से की एवं नेशनल हाईवे के अधूरे कामों को पूरा करने की एवं नगर पंचायत भगवानपुर के बजट एवं तीन करोड़ प्रस्ताव स्वीकृत करने की घोषणा की एवं सफाई सफाई कर्मचारियों के वेतन भत्ते पर विचार करने की घोषणा की, इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध राकेश सभी का जनसभा में पहुंचे समर्थकों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया इस शुभ अवसर पर इस महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, विधायक सुरेश राठौर, विधायक आदेश चौहान, विधायक संजय गुप्ता, विधायक प्रदीप बत्रा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, प्रवीण ठाकुर, ‌ सत्येंद्र प्रधान, डॉक्टर राजेश सैनी, उमेश त्यागी, साजिद प्रधान, जॉनी प्रधान,पवन प्रधान, राजू प्रधान, संदीप रघुवंशी, हिमांशु चौधरी, सुरेंद्र वर्मा, जगदीश सैनी,जगदीश राणा, अरविंद चेयरमैन, आदिल प्रधान, सभासद अयूब अली, सभासद इरफान, प्रतिनिधि नीतू मांगेराम के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *