
संवाददाता-राजीव कुमार/परिपाटी न्यूज मीडिया
रेहड़, बिजनौर (परिपाटी न्यूज) थाना रेहड़ के ग्राम हसनपुर की रहने वाली संगीता देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह शॉपिंग करके आ रहे थे रास्ते में चोरों ने उनके कान के कुंडल खींचे और मुंह पर कोई जहरीला केमिकल लगाकर भाग गए संगीता देवी ने अपने पति से कहा गाड़ी रोको मेरे कान से किसी ने कुंडल खींच लिए हैं जैसे ही उनके पति भूपेंद्र सिंह ने गाड़ी रोकने की कोशिश की तो बैलेंस खराब होने की वजह से मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गई ! टक्कर होने के कारण संगीता देवी मौत हो गई ! बतादे लूट कांड के कारण सड़क हादसे में मरने वाली संगीता देवी अपने गाँव में चल रहें दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष थी ! जब सड़क हादसे के कारण उनकी मौत की खबर दुर्गा

आजीविका स्वयं सहायता समूह हुई तो उन्होंने क्षेत्र में चलने वाले अन्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एकजुट किया और सारी महिलाएं एकत्र होकर आंदोलित हो उठी ! उनका कहना है कि जब तक संगीता देवी को न्याय नहीं मिलेगा हम शांत नहीं बैठेंगे उन्होंने कहा कि संगीता देवी के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं उनका पालन पोषण कैसे होगा उन्होंने परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से सरकार से अपील की है कि उनके बच्चों को आर्थिक मदद दी जाये जिससे उनके बच्चों का भविष्य अन्धकार में जाने से बच जाये ! इस आन्दोलन में दुर्गा आजीविका स्वयं सहायता समूह कि सारी महिलाएं और अन्य स्वयं सहायता समूहों की तमाम महिलाएं उपस्थित रहीं जिनमें सभी समूहों दुर्गा, सीता,काली, सोनिया,राम, रानी, रोशनी, उन्नति की अध्यक्ष सर्वेश, पिंकी, राधा,बीना, ममता,गुड्डी, दीपमाला,और प्रीति, सचिव गीता, बबली, हेमलता, बबीता, गुड्डी, पिंकी और नीतू कोषाध्यक्ष शकुन्तला, सर्वेश देवी, सुनीता शर्मा, प्रीति, बबीता आदि उपस्थित रहीं!