Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) सोमवार सुबह स्याऊ रोड स्थित बैग, इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई ।
नगर की शिवलोक कॉलोनी निवासी पराग अग्रवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नजदीक स्थित अपनी दुकान ग्राम तिगरी निवासी मौ॰ उस्मान को किराये पर दे रखी है। मौ॰ उस्मान ने इस दुकान में बैग, इलैक्ट्रोनिक्स सामान का काम कर रखा था । सोमवार सुबह शाट सर्किट से दुकान में आग लगने से वहां रखे बैग , एलईडी , एलसीडी आदि सामान जलकर राख हो गया । आग की सूचना पर सीओ शुभ सूचित , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्दी काबू पाया। दुकान स्वामी मौ . उस्मान ने बताया कि आग लगने से उसका लगभग 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद