रिपोर्ट- हर्षित भारद्वाज/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया, चांदपुर
चांदपुर पीपीएन । शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठा0अनिल सिंह के द्वारा पं0रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी को शिवसेना के “प्रदेश महासचिव” के पद पर, एडवोकेट आर0 के0 आर्य को “मुरादाबाद मंडल , चौधरी वीर सिहं “जिला बिजनौर प्रमुख,” संजय राणा (अफजलगढ) , को बिजनौर के “किसान कामगार सेना जिला प्रमुख” के पद पर तथा दानवती देवी बिजनौर को शिवसेना की “भवानी सेना जिला प्रमुख” के पद पर मनोनीत किया। प्रदेश प्रमुख ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शिवसेना की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ने का विश्वास जताया।
इसके बाद सभी ने प्रदेश प्रमुख एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी/शिवसेना महासचिव धर्मेन्द्र तोमर जी का कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। तथा इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की, अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निभाने के लिए संकल्प लिया।
नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री पंडित रविंद्र भारद्वाज संघर्षी ने कहा कि हम अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए अपने प्रदेश में शिवसेना की मजबूत टीम बनाएंगे तथा जल्द ही यहां भी महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना की सरकार होगी, ऐसे कार्य और ऐसे प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि हम पर जब शीर्ष पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी का विश्वास किया है तो हम उस पर खरे उतरेंगे।


