
संवाददाता-जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
पीलीभीत (परिपाटी न्यूज) शासनादेश के अनुसार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत ब्लाक बिलसंडा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु पांच प्रशिक्षण स्थल बनाए गए। दियोरिया कला में 20 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रभारी अतुल कुमार पुष्कर राणा की उपस्थिति में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया गया,ईट गांव में 18 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रभारी रामप्रकाश व ओमप्रकाश के द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया गया, न्याय पंचायत करेली में प्रभारी राजीव सक्सेना व अखिलेश गुप्ता की उपस्थिति में 20 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया गया ,न्याय पंचायत नगरिया तुला गिरी में रितेश शुक्ला व राजकुमार के द्वारा 28 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया गया ,शेष नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ब्लाक बिलसंडा में स्थित अटल सभागार में प्रभारी विकास पांडे व सौरभ गंगवार की उपस्थिति में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलाया गया।

उप निदेशक पंचायती राज महेंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर एसएन सिंह व जिला अधिकारी पीलीभीत समेत कई अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन आकर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत के विकास कार्य, ग्राम पंचायत की मीटिंग, कार्य योजना ,वित्तीय संसाधन, ग्राम पंचायत बजट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सभी ग्राम प्रधानों को कोविड-19 के नियमों का पालन कर ग्राम पंचायत की जनता की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया। शासन के द्वारा दिए गए समस्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कराने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीलम देवी,गुड्डी देवी, मुन्नी देवी, संतोषी देवी, जेनब बेगम ,महेंद्र मौर्य, रजनीश कुमार ,रोशन लाल, सचिन शर्मा सहित बिलसंडा ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव राजीव सक्सेना, अखिलेश गुप्ता, विकास पांडे, सौरभ गंगवार, रितेश शुक्ला, राजकुमार, रामप्रकाश, ओम प्रकाश, अतुल कुमार, पुष्कर राणा, प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहे