Spread the love

संवाददाता-दीपक भार्गव/परिपाटी न्यूज मीडिया

चंदौसी, सम्भल(परिपाटी न्यूज)- उत्तर प्रदेश राज्य में शासन सम्राट योगी आदित्यनाथ जी की नीतियों को ठेंगा दिखाकर कुछ दबंग और पुलिस अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं दरअसल मामला उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद संभल का है जहां कुछ दबंगों द्वारा संविधान के चौथे स्तंभ को गिराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और पुलिस भी कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है और जिसमें दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं आप सभी को याद करा दूं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कार्यशैली के लिए सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग ही पहचान रखते हैं और तमाम नीतियों में फेरबदल करते हुए कई योजनाओं सहित कई ऐसी योजनाओं का भी प्रचलन किया है जिसमें संविधान को भी संरक्षित किया गया है जिसमें कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट सहित योगी आदित्यनाथ जी ने संविधान के चौथे स्तंभ को भी पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान की है जिसके अनुसार घोषणा की गई थी यदि उत्तर प्रदेश राज्य में किसी भी परिस्थिति में पत्रकार का अपमान किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसा करने वाले के खिलाफ 24 घंटे के अंतराल कार्यवाही की जाएगी और तत्काल उसको जेल भेजा जाएगा ,जबकि जनपद संभल की बात की जाए तो यहां पर कुछ दबंगों द्वारा योगी जी सहित सुप्रीम कोर्ट को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है पूरा मामला जनपद संभल के थाना क्षेत्र चंदौसी के ग्राम मई है जहां कुछ स्थानीय पत्रकार एक घटनास्थल पर सूचना को कवरेज के लिए पहुंचे तो वहां उपस्थित कुछ दबंगों ने पत्रकारों के साथ बदतमीजी गाली गलौज व हाथापाई शुरू करते हुए पत्रकारों के कैमरे मोबाइल फोन व नगदी को छीन लिया इस पर पत्रकारों ने उन्हें समझाया कि ऐसा करना कानूनी जुर्म है तो दबंगों ने पत्रकार को कहा कि अभी आप हमें नहीं जानते हम तुम्हें जान से मार देंगे और रही बात जुर्म की तो हम किसी योगी मोदी या पुलिस से भी नहीं डरते हैं जो तुमसे किया जाए किया जाए कर लो हम पुलिस को भी देख लेंगे इतना ही नहीं पत्रकारों को जान से मारने के लिए तैयार हो गए , लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें छुड़ाया गया l जब पत्रकारों ने इसकी शिकायत कोतवाली चंदौसी के कोतवाली प्रभारी को दी तो उन्हें सूचना को सहमति देते हुए प्राप्त कर लिया किंतु जब उनसे पूछा गया आपने अभी तक इस मामले में कोई भी ऐक्शन क्यों नहीं लिया तो उन्होंने बताया कि मामले को हल्का इंचार्ज प्रमोद कुमार के संज्ञान में दे दिया गया है लेकिन जब पीड़ित पत्रकारों ने एस आई प्रमोद कुमार से बात की तो पता चला कि पिछले 24 घंटे से उनके संज्ञान में इस विषय पर कोई भी शिकायत पत्र नहीं आया है और जब कोई कार्यवाही ना होने की दशा में पीड़ितों ने क्षेत्र अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने भी कहा कि आप कोतवाली को इसकी सूचना दें तत्काल दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा और उधर आरोपी दबंग द्वारा पीड़ित पत्रकार को जान जान से मारने की धमकी दी जा रही है लेकिन पुलिस द्वारा 8 जुलाई 2021 की इस घटना पर पत्रकारों द्वारा सभी वीडियो फुटेज आदि दिखाने के बावजूद भी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पीड़ित पत्रकारों से केवल इतना ही कहा जा रहा है कि हम जांच करेंगे l जबकि वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह दबंग पत्रकारों के साथ हाथापाई कर रहे हैं और उनसे फोन और कैमरे आदि छीन रहें हैं अब चिंता का विषय ये है की जब योगी राज मे भी जनपद संभल में स्वयं पत्रकार ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा क्या ये बात जनपद संभल की पुलिस के लिए शर्म की बात नहीं है क्या को पुलिस को दबंगों के प्रति कोई कार्यवाही नहीं करनी चाहिए l जबकि स्वयं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संविधान के चौथे स्तम्भ को मजबूती प्रदान करने के लिए पत्रकार के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ 24 घंटे में कार्यवाही के सख्त आदेश हैं

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद