
संवाददाता-सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज मीडिया
सहारनपुर (परिपाटी न्यूज) साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र की टीम ने वादी के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ट्रांसफर किए गए 1 लाख 2 हजार वापस लाने में सफलता हासिल कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सरसावा एयरफोर्स
स्टेशन में तैनात शशांक मुंडेपी पुत्र राधेश्याम मुंडेपी ने विगत 21 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के
नाम पर 1 लाख 2 हजार 900 रूपए ट्रांसफर करा लिए थे। इस सम्बंध में डीआईजी (सहारनपुर रेंज) उपेंद्र कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार धारा-420 आईपीसी व 66डी आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा
दर्ज किया गया था। पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम रामकुमार ने घटना का
शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम त्रिवेणी सिंह व साइबर क्राइम थाने के नोडल अधिकारी सीओ सदर

अजेंद्र यादव द्वारा साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर आज साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपनिरीक्षक साबिर अली,कम्प्यूटर आपरेटर गौरव तोमर, कां. रोहित डबास, ओमनाथ चौहान, निशांत तोमर व अनुज मावी ने विवेनात्मक कार्रवाई करते हुए शशांक मुंडेपी के खाते से
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर कराए गए अवैध ट्रांजक्श्न को ट्रैस करते हुए वादी की सम्पूर्ण धनराशि 1 लाख 2 हजार 900 रूपए को उसके खाते में वापस करा दिया।