Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर बिजनौर पीपीएन। पुलिस ने डीआईजी मुरादाबाद के निर्देश पर अवैध शस्त्र व शराब की बिक्री व निर्माण को रोकथाम के लिए अभियान चलाया है । इसके तहत पुलिस टीम ने गांव सकतलपुर मिलक के जंगल से अवैध शराब के साथ लोगों को पकड़ा है । पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता गांव पहाड़पुर निवासी लोकेश उर्फ सुमेरा व गाव सकतलपुर मिलक निवासी हरफूल बताया है । पुलिस ने लोकेश के पास से करीब सौ लीटर कच्ची शराब , करीब एक हजार लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण तथा हरफूल के पास से 30 लीटर कच्ची शराब , करीब चार सौ लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *