
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
ताजपुर,बिजनौर पीपीएन। राजा का ताजपुर में 25 और 26 जून को कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया वैक्सीनेशन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा जिसके कारण आज 26 जून को 4:00 बजे ही सभी सेंटरों पर वैक्सीन समाप्त होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन कृष्ण मंदिर पर बने केंद्र पर हुआ 3:00 बजे तक 300 लोगों को वैक्सीन लग चुकी थी कल सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर 1200 लगी थी आज (दूसरे )दिन सभी सेंटरों पर लगभग 900 वैक्सीन लगी ताजपुर ग्राम

प्रधान फरहाना परवीन पत्नी हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने ताजपुर उप केंद्र का निरीक्षण किया और 18 वर्ष से ऊपर वालों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने की अपील डोर टू डोर की वैक्सीनेशन टीम की सेवा में लगे व्यापार मंडल के पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार आर्य ,मनोज अग्रवाल ,शहजाद अहमद ,ग्राम प्रधान पति हाजी शमशाद अहमद फरीदी ने सभी वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीनेशन टीम के लिए जलपान की व्यवस्था की और सभी लोगो से वैक्सीन लगवाने की अपील की
