Spread the love

संवाददाता-मोहम्मद राशिद/परिपाटी न्यूज मीडिया

अफजलगढ़ बिजनौर पीपीएन। कोतवाली अफजलगढ़ के ग्राम मीरापुर मोदी वाला में आज दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे एक नाबालिक बच्ची बिजली की 11000 की लाइन के चपेट में आ गई! बतादे बिजली की लाइन नीचे होने के कारण ये हादसा हुआ जिसके कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है ! घायल अवस्था में देख मोहल्ले वालों ने बच्ची को उठाकर अफजलगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है उधर मीरापुर मोदी वाला वाले के ग्रामीणों का कहना है कि इस लाइन को यहां से हटाया जाए

क्योंकि आने वाले समय में यह किसी भी बड़े हादसे को दावत दे सकती है और कोई भी व्यक्ति इसका शिकार हो सकता है और ग्रामीणों का कहना है कि हम उत्तर प्रदेश सरकार व बिजली विभाग को मीडिया के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं कि यह लाइन यहां से हटाई जाए वरना यहाँ होने वाले किसी भी हादसे के लिए सरकार व बिजली विभाग को ही जिम्मेदार माना जायेगा! आज घटित इस घटना से गांव क्षेत्र व में हड़कंप मचा हुआ है और दहसत का माहौल है बरसात के चलते इस बिजली की लाइन के बारिश के पानी द्वारा अर्थ लेने का खतरा बना हुआ है क्योंकि लाइन यहां से करीब 10 फीट ऊपर है l कालोनी में रहने वाले सभी 10-11 घरो के लोग इस समय भयभीत हैं!

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद