
संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया
गंज बिजनौर पीपीएन। गंगा घाट गंज विदुरकुटी सहित ग्राम निजामपुरा स्थित ग्राम उमामहेश आश्रम में बने गंगा घाट तक आ गई। जिसको देखकर आसपास की जनता की खुशी का ठिकाना ना रहा था। लेकिन कल जलस्तर घटने से गंगा फिर घाट से विमुख हो गई है और अब गंगा की मेहरबानी परेशानी में बदल गई है। क्योंकि हम अपनी खबरों के माध्यम से पहले भी बता

चुके हैं कि अब घाट से गंगा तक जाने में लगभग 2 किलोमीटर का कच्चा रास्ता तय करने की ज़रूरत होती है लेकिन परेशानी की बात तो यह है कि अब गंगा घाट तक जाने वाले रास्ते सहित इस अंतराल के जंगल में भी पानी का बहाव हो चुका है तथा रास्ता भी पूर्ण रूप से खराब हो चुका है जिसके कारण अब श्रद्धालुओं को घाट पर गंगा तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वही इस परिक्षेत्र में खेती करने वाले व्यक्ति को काफी परेशानी हो रही है