
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/ परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर,बिजनौर पीपीएन। बाढ़ के पानी से पांडवनगर पुलिस चौकी का जीना धराशायी।बिल्डिंग में दरार साफ दिखायी दे रही है।
चांदपुर तहसील के खादर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से नारनौर दतियाना आदि गांव की सड़कें जल मग्न हो चुकी थी।लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए पीएसी की तीन टुकड़ी मोटर वोट के साथ बाढ़ की स्थिति से निबटने को तैयार है। बाढ़ के पानी से ब्लाक जलीलपुर क्षेत्र की नवनिर्मित पांडवनगर पुलिस का जीना पानी से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुलिस चौकी में बाढ़ के पानी की वजह से बिल्डिंग में दरार को देखते हुए पुलिस ने अपना सामान निकालकर चौकी को खाली कर दिया है।
चौकी इंचार्ज रविन्द्र सिंह बाढ़ में फंसे लोगों को पानी से बाहर निकालने व बाढ़ के पानी मे जाने से लोगों को रोक रहे है। गंगा पुल को जाने वाले रास्ते पर आवागमन बन्द कर दिया गया है। दारोगा रविन्द्र सिंह ने कल शाम बाढ़ के पानी में फंसे जमालद्दीपुर निवासी आला नामक व्यक्ति को निकाल सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। कल रविवार की शाम को शेख चौकड़ी के लोग दाहसंस्कार करके तीन ट्रेक्टरों से घर लौट रहे थे। कि एक ट्रेक्टर बाढ़ के पानी में पलट गया प्रशासनिक अधिकारियों /कर्मचारियों ने पीएसी के मदद से ट्रेक्टर को सीधा कर लोगों को सकुशल घर पहुंचवाया।
तहसीलदार सुनील कुमार ने आज सुबह साढ़े नौ बजे बताया कि गंगा का जलस्तर कल रात से कम होना शुरू हो चुका है। राहत सामग्री के प्रश्न पर तहसीलदार साहब का कहना था कि राहत सामग्री बांटने वाले हालात अभी शुरू नहीं हुए है। फिर भी हर स्थिति से निबटने को तहसील प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी है।
