
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर,बिजनौर पीपीएन। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से दिनांक 19 जून 2021 में एक दिवसीय प्रशिक्षण वेबीनार के माध्यम से आयोजित की गई प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल द्वारा किया गया इसके पश्चात उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि जैसे कि करोना महामारी तेज रफ्तार से फैल रही है और हमारे देश में दूसरी लहर के प्रकोप को झेला इसलिए आगे आने वाली लहर को न झेलना पड़े इसके लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें युवाओं को कोरोना से संबंधित उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया यूनिसेफ से डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर प्रवीण सक्सेना ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित उपयुक्त व्यवहार, मास्क, 2 गज की दूरी टीकाकरण और समय-समय पर हाथ धोने की जानकारी दी डी0आई0ओ0 अशोक कुमार ने सभी युवाओं से अपील की कि सभी व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित निशुल्क वैक्सीनेशन प्रोग्राम का लाभ उठाएं प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के अंत में कोरोना और टीकाकरण से संबंधित प्रश्न पूछे जिसका जवाब देकर प्रतिभागियों को संतुष्ट किया गया कार्यक्रम के समापन में नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी पुलकित अग्रवाल ने एन 0वाई 0के 0 यूनिसेफ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन वेबीनार से जुड़े सभी स्वयंसेवकों युवा साथियों गंगा दूतो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया साथ ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी के सहयोग में योगदान देने का आह्वान किया