Spread the love

एसपी तंवर एडिशनल कमीश्नर ब्यूरो परिपाटी न्यूज़ मुरादाबाद मंडल

स्याऊ,चांदपुर पीपीएन। आज 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर चांदपुर तहसील के कस्बा स्याऊ स्थित झारखंडी मन्दिर के पावन स्थल पर योग दिवस मनाया गया और योग की कुछ मुद्राओं का अभ्यास किया गया l बतादे आज सम्पूर्ण विश्व में जगह जगह पर छोटे- छोटे योग शिविर लगाये गये जिनमें शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्थानीय योग गुरु की उपस्थिति में योगाभ्यास किये गए l आपको बतादे कि योग करने से मांसपेशियां तो मजबूत होती ही हैं साथ ही पाचन तंत्र और

इम्यूनिटी सिस्टम भी स्ट्रांग रहता है! इसी के चलते आज स्याऊ स्थित बाबा झारखंडी महादेव मंदिर के प्रांगण में भी एक योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसने शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुछ क्षेत्रीय लोगों ने भाग
लिया l जिनमें हर्षित राजपूत (नगर प्रचार प्रमुख), देवेंद्र सिंह (जिला संघ संचालक), कपिल कुमार (योग शिक्षक), गौरव कुमार (बस्ती पालक, प्रताप बस्ती) l

   

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद