विजेंद्र सैनी ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार परिपाटी न्यूज़: हरिद्वार पहाड़ों पर लगातार लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी में पानी उफान पर है जिस कारण लक्सर क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे के गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है।बाढ चौकी पर राजस्व, स्वास्थ व अन्य विभागों के कर्मचारी 24 घंटे तैनात किए गए हैं जिनकी ड्यूटी बदलती रहती है। उप जिलाधिकारी को सूचना मिली की गंगा के मध्य टापू पर खेती करने गए कुछ व्यक्ति फस गए हैं।
क्षेत्र में गंगा तट के आसपास के कुछ ग्रामीणों की खेती की जमीन गंगा के बीच में टापू पर होने के कारण ग्रामीणों अकसर वहा आते जाते रहते हैं,।और अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण वे वहा फंस गये जिसकी सूचना उप जिलाधिकारी लक्सर को मिली। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा एसडीआरएफ तथा जल पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया गया।
प्रशासन द्वारा कडी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 32 ग्रामीणों को सकुशल निकाल लिया गया ये ग्रामीण तटबंध के पास के गांव शिवपुरी, कंकरखाता, जसपुर रंजीतपुर डुमनपुरी आदि गांव के बताए गए हैं।
