Spread the love

संवाददाता-जोगेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

पीलीभीत पीपीएन। शारदा सागर जलाशय के किनारे को लेकर विख्यात चूका के अलावा ऐसा ही नजारा अब जल्द ही टाइगर रिजर्व में अन्य स्थानों पर भी दिखाई देगा। पयर्टन सत्र बंद होने के बाद भी साल भर सैलानियों को बुलाने के लिए अब एक ओर ईको टूरिज्म बनाने की प्रक्रिया को तेज किया गया। जमीन तय कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा ताकि मंजूरी के बाद आगामी सत्र से लोगों को घूमने में आसानी हो सके
कारण टाइगर रिजर्व को काफी घाटा उठाना पड़ा है। घाटे को पूरा करने और लोगों को हर माह हर समय जंगल का दीदार कराने के लिए वन निगम ने कार्ययोजना को तैयार की है।

लखनऊ से आए वन निगम के एमडी संजय कुमार ने बराही रेंज में गांव रमनगरा, शारदा नदी और डैम के बीच कई स्थानों को देखा है। संभावना जताई जा रही हैकि जल्द ही शासन से इसपर मंजूरी मिल जाएगी।
चूका के अलावा दो और स्थानों पर ईओ टूरिज्म को बनाया जाएगा। यहां पर साल भर लोग आ सकेंगे। वन निगम के एमडी ने इसके लिए बराही रेंज में कई स्थानों को चिंहित किया है। रिपोर्ट और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद