Spread the love

संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

गंज,बिजनौर पीपीएन। मामला उत्तर प्रदेश बिजनौर के निकटवर्ती क्षेत्र गंज का है जहां पर काफी टाइम से धरना प्रदर्शन चल रहा था जिसके चलते किसान बहुत नाराज थे और गेहूं ना तुलने की वजह से किसान का गेहूं बारिश में मंडी के बाहर खड़ा हुआ था। बारिश में भीगने की वजह से गेहूं खराब हो रहा था

जो कि किसानों की खून पसीने की कमाई बारिश में खराब हो रही थी। बिजनौर चांदपुर स्टेट हाईवे पर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गंज किसान सहकारी समिति गंज पर काफी संख्या में किसानो को 3 दिनों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। 3 दिन से गेहूं की खरीद न होने पर कांटा बंद होने से परेशान किसानो ने सहकारी समिति गंज के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। तहसीलदार ने किसानों का गेहूं अन्य केंद्रों पर

तुलवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया जब परिपाटी न्यूज़ की टीम ने जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह से बात की तो उन्होंने बताया की हमारा तीन दिन से गेहूं किसान सहकारी समिति गंज पर कोई तोल नहीं की जा रही थी। जिससे उन्हें बारिश मे भी अपना गेहूं खुले में रखने पर मजबूर होना पड़ा रहा था। किसानों के धरने की सूचना पर पहुंची तहसीलदार प्रीति सिंह एवं नायब तहसीलदार मनोज कुमार लेखपाल निशिकांत मिश्रा ने किसानों से वार्ता की एवं उनका गेहूं अन्य क्रय केंद्रों पर खरीद तूलवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया धरने में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चांदपुर तहसील अध्यक्ष अशोक चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष उदय वीर सिंह सहित 2 दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद