Spread the love

बॉबी कुमार, दीपक कश्यप/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया संभ

संभल पीपीएन। ब्लॉक क्षेत्र बहजोई गांव चौपा शोभापुर के निवासी तीरथ सिंह ने बताया कि राशन डीलर के पास राशन लेने जाते हैं तो अभद्र व्यवहार करता है और गाली गलौज भी करता है राशन भी समय से नहीं देता है और इतना ही नहीं वह कहता है कि जाओ कहीं भी कार्रवाई कर लो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा ।

तीरथ सिंह

तीरथ सिंह ने बताया कि मैं बाहर महन्त मजदूरी कर के खाते हैं उनके परिजन गांव में ही रहते हैं जब उनकी माताजी और पिताजी राशन लेने जाते हैं तो वह उन्हें परेशान करता है और राशन देने से इंकार कर देता है जबकि तीरथ सिंह के राशन कार्ड पर चार यूनिट हैं राशन डीलर एक भी यूनिट का राशन नहीं देता है आजकल की कह कर टाल देता है जब तीरथ सिंह दिल्ली से गांव में लौटा और अपनी माता जी के साथ राशन लेने के लिए गया तो राशन डीलर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उनकी माता के साथ भी गाली गलौज करते हुए फटकार दिया कहा कि आपको राशन नहीं मिलेगा।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *