Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवादाता:- विक्रमजीत सिंह

हरिद्वार पीपीएन:-रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान ने राज्य योजना से लगभग 76 लाख की लागत से शिवालिक नगर में बनने वाली सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शिवालिक नगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 व Q कलस्टर की मेन रोड का पूजन कर शुरू कराया
शिवालिक नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं निवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया गया व समस्त क्षेत्रवासियों ने समस्या के निवारण के लिए विधायक आदेश चौहान का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि करोना काल में कई प्रकार के विकास कार्य में देरी हुई लेकिन करोना की दूसरी लहर के समाप्ति की ओर चलते ही विकास कार्यों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है प्रदेश की भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के प्रति वचनबद्ध है और रानीपुर विधानसभा के विकास कार्य धरातल पर लगातार दिखाई दे रहे हैं भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्य कर रही है भाजपा सरकार ने पिछले 4 वर्षों में रानीपुर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र के लिए विकास कार्य हेतु बजट की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी है एवं विकास कार्यों को लेकर एक नया आयाम स्थापित किया है क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल,मंडल उपाध्यक्ष अतुल वरिष्ठ,मंडल मंत्री मंजू नौटियाल , महिला मोर्चा शीतल पुंडीर, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा अविनाश रोहिल्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, देवकीनंदन पुरोहित, सुरेंद्र कंडवाल, नगर पालिका सभासद अशोक मेहता, विपिन चौहान, पंकज चौहान अजय मलिक हरिओम चौहान, भगवती प्रसाद त्रिपाठी क ए एन उपाध्याय, अनुज शर्मा, तुषार गॉड, वृंदावन बिहारी, अनिल माथुर, सुनील त्यागी, अनूप रावत, पदम सिंह कंडारी, शांतनु मिश्रा, भारत भूषण, अनिल शर्मा, प्रमोद शर्मा,एचएन कटिहार, बलराम नौटियाल, भूषण शर्मा, अनिल चौहान, सुभाष महेश कूप, महेश शर्मा, चतर सिंह यादव, कमल गहलोत, महावीर सिंह, मेघराज सैनी, आर के चौहान, सुखबीर सिंह आदि कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP