Spread the love

हर्षित भारद्वाज/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया चांदपुर

बिजनौर पीपीएन। चांदपुर देश व समूचा विश्व आज कोविड19 महामारी की त्रासदी से गुजर रहा है। लाखों बच्चे अनाथ हो रहें हैं, लाखों सुहागिनों के सुहाग उजड़ रहें हैं, लाखों बहिनों के भाई चले गये, लाखों माताओं ने अपने बेटों को खो दिया है। समूचे देश व विश्व में त्राहि-त्राहि मची हुई है। ऐसे में अभी कोविड19से लड़ने के लिए हमारे पास अभी माक्र्स लगाना, दो गज की दूरी, बार-बार हाथ धोना, तथा वेक्सीनेशन, जैसे ही हथियार है। ऐसी स्थिति में धर्म गुरुओंं से अपील करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिवसेना के उत्तर प्रदेश सचिव पंडित रविंद्र भारद्वाज संघर्षी ने कहा कि “मैं” जनहित में सभी “धर्म गुरुओं” से अपील करता हूं। कि वह सभी अधिक से अधिक अपने-अपने धर्मालंबियों को वैक्सीनेशन लगबाने के लिए प्रेरित करें। ताकि हम कोरोना महामारी से अधिक से अधिक मानव समाज को बचाने में कामयाब हो सके।


बन्धुओं “मानव धर्म” सभी धर्मों में “श्रेष्ठ” है, “मैं” सभी धर्म गुरुओं से यह भी अपील करता हूं, कि वैक्सीनेशन को किसी “पार्टी विशेष” या “धर्म विशेष” से ना जोड़ें। क्योंकि कोई भी रोग या काल कभी भी किसी “धर्म विशेष” को देखकर नहीं आता है।


मगर दुःख तो इस बात पर हैं, कि कुछ “छोटी सोच” वालीं पार्टियां इस “मौत के महासंकट” पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है।और “टूल किट” जैसी गंदी योजना बनाकर देश में अफरातफरी का माहौल पैदा करना चाहती हैं। जो कभी सफल नहीं हो सकती हैं। इसीलिए सभी “मित्र-बन्धुओं” से तथा “धर्म गुरुओं” से अपील है, कि वह अधिक से अधिक अपने-अपने धर्मालंबियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। और अधिक से अधिक संख्या में मानव समाज को बचाने में सहायक बने।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *