Spread the love

ओमप्रकाश पांडे /परिपाटी न्यूज़ मीडिया श्यामपुर

श्यामपुर पीपीएन l नेपाली फार्म में टोल प्लाजा बनने के विरोध में ग्राम प्रधान संगठन कई दिनों से धरने पर बैठा हुआ है। क्षेत्रीय विधायक तथा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के आश्वासन के बाद धरने में कुछ ढील देखी गई। परंतु वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना था की मौखिक आश्वासन से हम धरना स्थगित नहीं करेंगे । यदि वे लिखित में हमें आश्वासन देंगे तो हम धरना स्थगित करेंगे ।

जिसका स्लोगन यह बना आश्वासन लिखित तभी धरना स्थगित। पारंपरिक कृषि योजना के अंतर्गत चल रहे हैं कार्यक्रम में रायवाला के ग्राम प्रधान सागर गिरी द्वारा अपने गांव में गामा कंसोर्टियऻ प्लस तरल जैविक उर्वरक निशुल्क बांटा गया । रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरीने बताया कि इससे मिट्टी में नाइट्रोजन फास्फोरस तथा पोटाश की मात्रा में वृद्धि होती है इससे पौधों की जड़ ताकतवर बनती है तथा पौधे पोस्टिक हो जाते हैं।

पारंपरिक कृषि योजना से जुड़े ग्राम पंचायत सदस्य संदीप खंतवाल ने भी लोगों को गामा कंसोरटिया प्लस तरल जैविक उर्वरक के बारे में जानकारी दी।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *