
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
चांदपुर,बिजनौर पीपीएन। विद्यालय, मन्दिर व संस्थाओं के प्रबंधको व संचालकों ने पर्यावरण बचाने के लिए आगे आकर पौधारोपण कर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। चांदपुर स्थित विष्णु धाम मंदिर के महंत पं॰ रविंद्र भारद्वाज (संघर्षी) जी ने बताया कि वह मंदिर में भक्तों के साथ मिलकर हर वर्ष “विश्व पर्यावरण दिवस” पर वृक्षारोपण करते हैं। और समाज को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके बाद मन्दिर में पूजा-अर्चना भी की जाती है। इस मौके पर मंदिर में प्रभुभक्त गोपीचंद ने बताया कि वह हर साल आश्रम में ऑक्सीजन देने वाले पेड़ों को ज्यादा से ज्यादा लगाते हैं।
नियमित देखभाल से मन्दिर में पेड़ पौधों को हरा भरा रखते हैं।
इसी के साथ चांदपुर क्षेत्र के एसपी तिगरी कॉलेज के प्रबंधक राहुल बंसल ने कहा कि मानव जीवन में स्वास्थ्य और हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में वैश्विक जागरूकता फैलाने के लिये प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। ऐसे में हमारा दायित्व और बढ़ जाता है। कि हम जंगलों व पेड़ों के कटने से बढ़ने वाली ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ठोस कदम उठाते हुए पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूण योगदान दें।
