ईमानदारी की मिसाल बने रेंज अधिकारी नजीबाबाद
आशु तोमर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़ ) नजीबाबाद रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की गिनती विभाग के सबसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों में की जाती है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रेंज अधिकारी की ईमानदार कार्यशैली के कारण ही अवैध लकड़ी माफियाओं में भय का माहौल है। वन संपदा की सुरक्षा के लिए उनका यह जज्बा विभाग के अन्य अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा है। नजीबाबाद रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर द्वारा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी बिजनौर से सर्च वारंट प्राप्त कर आज प्लाईवुड फैक्ट्री जलालाबाद में परिवर्तन रुहेलखंड बरेली क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप कुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, फारूक अहमद उप क्षेत्रीय अधिकारी, विकास चंद्र वन दरोगा, राजेश कुमार शर्मा वन दरोगा, हरगोविंद सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी के साथ निरीक्षण व छापेमारी की गई। दौरान छापेमारी में प्लाईवुड फैक्ट्री में भारी मात्रा में आम, जामुन, पीपल, गूलर लकड़ी के साथ आम का भारी मात्रा में चिरान पाया गया। इसके संबंध में नाज प्लाईवुड यूनिट के मालिक याकूब पुत्र अब्दुल हकीम निवासी मोहल्ला गुलिस्तान जलालाबाद कोई संतोषजनक उत्तर व अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर बरामद मशीनरी का लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी नजीबाबाद की उक्त कार्रवाई से आरा मशीन मालिक व प्लाईवुड यूनिट स्वामियों में हड़कंप मच गया है।

इस बात की पूरी संभावना है कि क्षेत्र में हो रहे आम पेड़ों के अवैध कटान की लकड़ी नाज प्लाईवुड फैक्ट्री द्वारा अवैध रूप से ली जा रही है। चर्चा है कि नाज प्लाईवुड यूनिट में लाइसेंस से अधिक मात्रा में मशीनों और आरा मशीन का प्रयोग किया जा रहा है जो कि जांच का विषय है। उक्त प्लाईवुड यूनिट कौशहारनपुर रेंज के अंतर्गत देखरेख की जाती है।
