Spread the love

डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई व संविदा कर्मियों की मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों का हल्ला बोल

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को नजीबाबाद रोडवेज बस अड्डे पर कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और अवैध डग्गामारी के विरुद्ध जोरदार आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गिरजा शंकर तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने नजीबाबाद बस स्टैंड के मुख्य गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और सरकार व निगम प्रशासन के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रव्यापक मांगों के अलावा एकत्रित अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे डग्गामार चार पहिया वाहनों और निजी बसों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि डग्गामार वाहनों के अवैध संचालन से परिवहन निगम की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में है।

डग्गामारी पर पूर्ण प्रतिबंध, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध यात्री वाहनों का चालान व परमिट निरस्तीकरण किया जाए, यात्री कर की असमानता समाप्त हो, निगम की बसों और निजी बसों में अतिरिक्त कर (यात्री-कर) की दरों में भारी अंतर को समाप्त कर निगम बसों के लिए कर की दरें कम की जाएं, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण व सुरक्षा, वर्गों से कार्यरत संविदा चालकों एवं परिचालकों का शोषण बंद कर उन्हें नियमित किया जाए और सामाजिक सुरक्षा व न्यायोचित सेवा व्यवस्था लागू की जाए, कार्यशालाओं का निजीकरण रोकें, ठेके पर दी गई 19 कार्यशालाओं के आउटपुट की समीक्षा कर इस व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदेशकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन व निगम प्रबंधन द्वारा समय रहते इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन की ओर तेज किया जाएगा। इस दौरान शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार वशिष्ठ, शाखा मंत्री शशिकांत भारती के साथ रंजीत भारती, साजिद अली, अवतार सिंह, कुसुम, सोनम, चित्रा, डिंपल, अनु, रानी, अंकित पांडे, सुरेंद्र, विजय कुमार, पवन शर्मा, निशांत सिंह, कल्याण सिंह, कमलेश शर्मा, नवनीत शर्मा और कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *