Spread the love

विक्की जोशी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) कार्तिक मेला गंगा स्नान दारानगर गंज में जहां एक तरफ बच्चों के झूलने के लिए झूले तथा मीना बाजार लगा हुआ था वहीं समाज में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने हेतु जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बिजनौर के बैनर तले एक वेद प्रचार शिविर आयोजित किया गया जिसमें दूर-दूर से आर्य भजन उपदेशक और उपदेशिका पधारे। मेले में बाहर से आने वाले आर्य जनों के लिए ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी वेद प्रचार शिविर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बिजनौर के वेद प्रचार अधिष्ठाता महाशय तेजपाल सिंह आर्य की प्रचार टोली ने तीन दिन तक मेले में आए श्रद्धालुओं का ज्ञान की गंगा में गोता लगाने का अवसर प्रदान किया।

जनपद जेपी नगर से पधारी भजनोपदेशिका सीता आर्या ने नारी समाज के लिए बहुत अच्छी प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत किये। शिविर में कार्यकारी प्रधान सुबोध कुमार आर्य कोषाध्यक्ष अमित कुमार आर्य मंत्री और प्रांतीय अंतरंग सदस्य राजपाल सिंह आर्य व्यवस्था करने में रहे। प्रचार शिविर में सुरेंद्र सिंह आर्य बुखारा सौरव आर्य योगेश आर्य रणधीर सिंह आर्य आदि का विशेष सही हो रहा। वेद प्रचार टोली में सर्वश्री जय प्रकाश आर्य बृजपाल आर्य कल्याण सिंह आर्य महाशय राधेश्याम आदि शामिल रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *