Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। क्षेत्र में विशन स्वरूप सिंह के खेत में गन्ने की फसल काट रहे मजदूरों को तेंदुए के दो बच्चे दिखाई दिए। बताया गया कि उस समय मजदूर खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक तेंदुए के दोनों बच्चों पर पड़ी, जिससे खेत में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंच गए और 112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में मिल चालू हो चुकी है और गन्ने की पर्चियां भी जारी हो रही हैं। इसी कारण उन्हें गन्ने की कटाई के लिए खेतों में जाना पड़ रहा है। ऐसे में तेंदुए की मौजूदगी से उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए की मां को पकड़ने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि जब तक तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया जाता, तब तक वे अपने खेतों में काम करने नहीं जाएंगे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के दोनों बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *