Spread the love

हरिओम सिंह

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज) सिकंदराबाद में आज करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव सिंह , संगठन मंत्री वीर प्रताप सिंह एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों ने उपस्थित सनातनी समाज के लोगों एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता, आपसी भाईचारे, सामाजिक जागरूकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के विषय में अपने विचार रखे। बैठक में जनपद सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए तमाम करणी सैनिक बंधुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शालू सिंह, जिला अध्यक्ष करणी सेना, लखीमपुर खीरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित करणी सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *