Spread the love

जेठ पर नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने और जबरन संबंध बनाने की धमकी देने का आरोप।

मोहम्मद इमरान

सम्भल। (परिपाटी न्यूज़)दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना हयात नगर पर सोमवार को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र निवासी नव विवाहिता अनुसार उसका विवाह छह माह पूर्व सम्भल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र निवासी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर ताने देने लगे। पति सास और जेठ पर बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद की मांग करने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।पीड़िता का आरोप है कि जेठ चोरी-छिपे नहाते समय उसका वीडियो बनाता था और जबरन संबंध बनाने की धमकी देता था।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि एक नवंबर 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर जान से मारने की नीयत से बुरी तरह पीटा। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ ले गए। पीड़िता के पिता शेर सिंह के अनुसार बताया गया है की मेरी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं वह अजीब सी बातें कर रही है।जिसको हाथ से खाना खिलाते है।मेरी बेटी का बरेली अस्पताल में उपचार चल रहा है।पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हयात नगर थाना पुलिस ने पीड़िता को जिला अस्पताल भेजकर मैडिकल कराया है।और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *