Spread the love

शिव कुमार

संभल (परिपाटी न्यूज़)। जनपद संभल के ग्राम खानपुर बंद निवासी कपिल कुमार सैनी पुत्र रतनलाल सिंह की कानपुर में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि कपिल कुमार ट्रक कंटेनर लेकर कानपुर गया था। इसी दौरान गाड़ी पर बिजली का करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।कपिल कुमार की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। कपिल कुमार ने कुछ दिन पहले ही फाइनेंस पर अपनी खुद की गाड़ी खरीदी थी और उसी से ट्रक कंटेनर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।कपिल कुमार चार सगे भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई का नाम प्रेम सैनी, दूसरे नंबर पर कपिल कुमार, तीसरे नंबर पर पवन कुमार तथा सबसे छोटे भाई का नाम सुनील कुमार सैनी है।

उसकी दो बहनें भी हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन अविवाहित है। भाई की असमय मौत से दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार के लिए यह हादसा किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। सात साल पहले जिस घर में कपिल कुमार की शादी की खुशियां आई थीं, आज उसी घर में मातम छाया हुआ है। दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *