नसीम अंसारी
हरिद्वार।(परिपाटी न्यूज़)हरिद्वार।पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में 21 नवंबर 2026 को भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान के तहत नशामुक्त युवा खेल और योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिट इंडिया के असिस्टेंट डायरेक्टर बृजेश कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विकास कुमार यादव हरिद्वार से खेल प्रशिक्षक भारत भूषण और अजय यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन द्रोणाचार्य पदक विजेता मुकेश बेलवाल की ओर से किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के लिए योग प्लैंक सिटअप खो खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। अनित यादव ने योग और प्लैंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया गया तथा जूनियर वर्ग में कक्षा छह के विद्यार्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। आज का युवा ही देश का भविष्य है। इसलिए युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर योग खेल और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।मुख्य अतिथि बृजेश कौशिक ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देता है।

इससे दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका योग खेल और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। युवाओं को प्रतिदिन योग और व्यायाम करना चाहिए जिससे उनका शरीर स्वस्थ और मन मजबूत रहे। उन्होंने छात्र छात्राओं से स्वयं नशामुक्त रहने और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने हाथ उठाकर नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुदेश कुमार, सतीश शास्त्री, शाहिद अली, सुरेंद्र कुमार, सुभाष चंद, ऋतु पाल, अंजु सैनी, अनुपमा चौहान, पूजा जोशी, अनिता चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
