Spread the love

नसीम अंसारी

हरिद्वार। (परिपाटी न्यूज़) पथरी क्षेत्र के ग्राम गाड़ोवाली स्थित मुन्ना कॉलोनी में सफाई व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां मस्जिद के आसपास जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात ऐसे हैं। कि सड़क से गुजरने वाले राहगीरों स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के चलते क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है। कॉलोनी की सड़क पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इसी रास्ते से प्रतिदिन स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में बच्चों को गंदगी के बीच से निकलकर स्कूल जाना पड़ रहा है। सवाल यह है। कि क्या जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को मासूम बच्चों की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है। समाजसेवक जमशेद अंसारी ने बताया कि मस्जिद के आसपास जमा कूड़े के कारण लोगों का रास्ते से निकलना तक मुश्किल हो गया है। नमाज अदा करने के लिए मस्जिद आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित नजर आ रही है। और कई जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। समाज सेवक जमशेद अंसारी ने ग्राम प्रधान की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर गांव की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है।

यदि गांव में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। तो सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। क्या ग्राम प्रधान को ग्रामीणों की परेशानियां दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक की भूमिका को लेकर भी स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है। कि जब जनप्रतिनिधि विकास और जनसुविधाओं की बात करते हैं। तो फिर गांव की बुनियादी समस्या सफाई पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है। क्या जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय तक ही सीमित रह गई है। स्थानीय लोगों का कहना है। कि स्वच्छता केवल नारों और भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि धरातल पर भी दिखाई देनी चाहिए। मस्जिद के आसपास और सार्वजनिक रास्ते पर कूड़े का जमा होना सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने मांग की है। कि संबंधित ग्राम पंचायत और सफाई विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करें। कूड़े के ढेर हटवाए जाएं नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए और भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर ग्राम प्रधान क्षेत्रीय विधायक और संबंधित विभाग कब तक संज्ञान लेते हैं। या फिर मुन्ना कॉलोनी के लोगों को इसी तरह गंदगी के बीच रहने और आने जाने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान इकराम अंसारी, नवाब अंसारी, मंसूर अंसारी, कादिर अंसारी, जमशेद अली, शौकीन, अलीम, जुनैद, सहबान, आसिफ अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *