सुधीर पंवार बोले हम जागेंगे आप सो जाओ सुरक्षा की निगरानी हम करेंगे
अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर थाना प्रभारी तेजतर्रार एवं व्यवहार कुशल सुधीर पंवार ने चांदपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ शहर के बाजार में वह भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पैदल फ्लैग मार्च किया उन्होंने बताया चांदपुर थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तो वहीं थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने नाबालिक किशोर को रोक कर बाइक नहीं चलने की अपील की और दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट लगाने की अपील की और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की चांदपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ लगातार कस्बे में पैदल गस्त करते नजर आ रहे हैं। आपको यहां यह भी बताते चले कि जब से चांदपुर थाना की सुधीर पंवार ने कमान थामी है।

तभी से थाना क्षेत्र व कस्बे में लगातार – पुलिस बल के साथ गस्त करते नजर आ रहे हैं। उनका मकसद थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। ओर इसी उद्देश से उन्होंने पुलिस बल के साथ गुरुवार की रात्रि की शाम कस्बे में पैदल गस्त किया उन्होंने कस्बे वासियों से जन संवाद कर कानून व्यवस्था बनाए रखना कानून का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
