आशु तोमर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) थाना नजीबाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा 6 के 11 वर्षीय छात्र मयंक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र अमित कुमार, निवासी ग्राम मुख्तियारपुर, ग्राम पंचायत खलीलपुर, सुबह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर साहनपुर पुलिस चौकी के पास भैंसा-बोगी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद बोगी चालक ही घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मयंक पदारतपुर जूनियर हाई स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मयंक का शव देख परिजन भड़क उठे व अस्पताल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित कुमार ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि दोषी व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।
