Spread the love

अवधेश कुमार

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज़) ब्लॉक बेहजम के उच्च प्राथमिक विद्यालय भूलनपुर में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, दौड़ और विभिन्न खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता बालक वर्ग में नफीस, हसनैन, शिवम, नैमिष, जितिन, काशिफ और शिवम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, बालिका वर्ग में शिवांसी मौर्या शीतल, दामिनी, सबा, शहनुमा, आयशा, पलक और नाजिमा ने अपनी खेलकूद कला का प्रदर्शन किया ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली विजय फेरी जीत की इस खुशी और उत्साह को दोगुना करते हुए बच्चों, अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने मिलकर ग्राम भूलनपुर में भांगड़े की धुनों और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ एक भव्य विजय फेरी निकाली। ढोल की थाप पर थिरकते बच्चों के चेहरों की चमक और उनके उत्साह ने पूरे गांव का माहौल बेहद खुशनुमा और जीवंत बना दिया।

शिक्षकों का मिला मार्गदर्शन इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों रामप्रकाश, भार्गव, ज़ुबेर अख्तर, मोहिनी मौर्या, शिवाकांत तिवारी और महेश प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में खेलकूद के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बाल दिवस की यह अनूठी और प्रेरणादायक पहल बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बन गई।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *