अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपड़ी न्यूज़)सियाऊ चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल, सियाऊ चांदपुर में आईटी विभाग के मार्गदर्शन में 12 नवंबर 2026 को कक्षा 1 के विद्यार्थियों के लिए “कंप्यूटर पार्ट्स आइडेंटिफिकेशन प्रतियोगिता” का सफल आयोजन ब्लॉक-बी कंप्यूटर लैब में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 के सभी सेक्शनों के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले चरण में सेक्शन स्तर पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें दो विद्यार्थियों को एक कंप्यूटर साझा करना था। इसके बाद प्रत्येक सेक्शन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बीच कक्षा स्तरीय फाइनल राउंड कराया गया। फाइनल राउंड में हर प्रतिभागी को अलग कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया, ताकि सभी को अपनी क्षमता दिखाने का समान अवसर मिले।कड़े मुकाबले के बाद कक्षा 1-डी के सन्नी पुत्र गावस्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा 1-डी के वेदांश पुत्र सचिन कुमार और कक्षा 1-ए की पावनी चौधरी पुत्री तपेंद्र सिंह रहे।

तृतीय स्थान कक्षा 1-बी के मोहम्मद हम्माद पुत्र मोहम्मद परवेज़ ने हासिल किया। निर्णायक मंडल में सुनीता वर्मा, साक्षी चौहान और सीमांत शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता के संचालन में विषय अध्यापकगण अंशु अग्रवाल, टीना भाटिया, सायमा सिद्दीकी और सीमांत शर्मा का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आईटी विभाग के शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में तकनीकी ज्ञान के प्रति रुचि जगाती हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराते रहने की बात कही।
