Spread the love

विजेन्द्र सिंह सैनी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)। बहादराबाद क्षेत्र के अहमंदपुर ग्रंट गांव में चोरों ने एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात अज्ञात चोरों ने शिव मंदिर के पीछे स्थित आंशु प्रजापति के घेर को निशाना बनाते हुए गेहूं की टंकी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब पांच कुंतल गेहूं चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने घेर में रखी गेहूं की टंकी को निशाना बनाया। सुबह जब आंशु प्रजापति घेर में पहुंचे तो टंकी का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। टंकी के अंदर रखा गेहूं गायब था। जांच करने पर करीब पांच कुंतल गेहूं चोरी होने की जानकारी सामने आई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में चर्चा फैल गई। ग्रामीणों ने गांव में इस तरह की चोरी की घटना पर चिंता जताई है। मेहनत की कमाई से जुटाए गए अनाज की चोरी होने से पीड़ित परिवार को नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *