Spread the love

विशाल कुमार

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज़) कांठ। कांठ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम समनगढ़ उर्फ सिकंदराबाद में हाईवे किनारे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि सड़क निर्माण में नई सामग्री के स्थान पर पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के अंतर्गत कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में सरकारी धन खर्च होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

आरोप है कि सड़क निर्माण में पुरानी ईंटें लगाई जा रही हैं और टाइल्स के नीचे मिट्टी डालकर कार्य कराया जा रहा है। इस तरह के निर्माण से सड़क की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने तथा इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्य की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करता है या नहीं।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *