Spread the love

मुकुट यादव

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) चन्दौसी। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस का चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार चन्दौसी के दुर्गाधाम निवासी विक्की (25) पुत्र बालीस्टर गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे सिंचाई विभाग से अपनी बाइक लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गीता कॉलोनी के पास पहुंचा,इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच रोडवेज बस का चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चन्दौसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया,लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सम्भल रेफर कर दिया गया।फिलहाल घायल विक्की का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। हादसे के बाद फरार रोडवेज चालक की तलाश और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *