गुरप्रीत सिंह
हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास चोरी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजकर 30मिनट पर तीन बाइक सवार संदिग्ध युवक एक पत्रकार के घर पहुंचे और घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। घटना के बाद पत्रकार ने थाना पथरी पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी पत्रकार के घर पर इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है।

ऐसे में दोबारा हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रात के अंधेरे में घरों को निशाना बनाने वाले इन संदिग्धों पर पुलिस कब शिकंजा कसेगी? क्या पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी? फिलहाल पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि थाना पथरी पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
