Spread the love

विजेन्द्र सिंह सैनी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस की कार्यवाही, दोनों वारण्टी अभियुक्तों को उनके मस्कन से किया गिरफ्तार गिरफ्तार दोनों वारण्टी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष किया जा रहा है पेश न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में 02 वारण्टी अभियुक्तों को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों वारण्टी अभियुक्त न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे थे तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे थे गिरफ्तारशुदा दोनों वारण्टी अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।नाम पता गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण 1. शहजाद पुत्र भूरा निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष। 2. सुरेश कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी मूलदासपुर माजरा, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 59 वर्ष। पुलिस टीम 1. उ0नि0 करम सिंह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। 2. कानि0 शाह आलम, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार। 3. कानि0 चन्दन चौहान, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *