Spread the love

गुरप्रीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर वन विभाग से एक भावुक खबर सामने आई है, जहां विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी भंवर सिंह 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से सम्मान समारोह एवं विदाई सह भोज का आयोजन किया जा रहा है। भंवर सिंह ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उनके लंबे सेवाकाल और सराहनीय योगदान को देखते हुए विभाग की ओर से उनकी विदाई को यादगार बनाने की विशेष तैयारी की गई है।

इस अवसर पर वन विभाग लक्सर रेंज की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं, प्रेस वार्ता एवं मीडिया जगत से जुड़े लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि सभी लोग इस भावुक पल के साक्षी बन सकें और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी भंवर सिंह को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दे सकें। कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे लक्सर रेंज परिसर में किया जाएगा। वन विभाग की ओर से सभी आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। किसी भी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल नौकरी से विदाई नहीं, बल्कि जीवन के एक लंबे और महत्वपूर्ण अध्याय का समापन होता है। भंवर सिंह के लिए भी यह पल जहां एक ओर भावुकता से भरा होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार के साथ जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *