शिव कुमार
संभल( परिपाटी न्यूज़ )असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव शकरपुर सोत में रामलीला मंच का उद्घाटन विधायक पिंकी यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। मंच के उद्घाटन के साथ ही गांव में रामलीला आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन लोगों की आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रामलीला कमेटी

के सदस्य डॉ. कृपाल सिंह ने बताया कि गांव में रामलीला के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। कमेटी की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से रामलीला कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर सोनू यादव,गरवारा ग्राम प्रधान आरिफ अल्वी, डॉ. राहुल, हाफिज अंजार, रिजवान प्रधान गुल्लू, जाहिर, ताहिर, उल्ला खान, हरपाल सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, जसवंत सिंह, मानसिंह, भारत सिंह, आदेश कुमार सिंह, धर्मवीर, सुरेश, महेश कुमार, गुलाब सिंह, मनोज कुमार, सतपाल सिंह, चमन सिंह और मास्टर मुकुट सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
