रोनिक गोयल
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नहटौर। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर तहसील एवं नगर पालिका परिषद की टीम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ब्लॉक परिसर में मतदान बूथ बनाए गए हैं। तहसील एवं नगर पालिका परिषद की टीम ब्लॉक परिसर में मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

चुनाव के मद्देनजर बूथों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी चुनाव की तैयारियों को समय से पूरा करने में लगे हैं। इस अवसर पर हल्का लेखपाल ब्रह्म सिंह, कानूनगो ओमवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, लिपिक रमेश चंद शर्मा, सलीम अहमद, आकाश आदि मौजूद रहे।
